फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021 के लिए शाकिब को एनओसी देने पर पुनर्विचार कर सकता है बीसीबी

Mon, 22 Mar 2021 10:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
शाकिब अल हसन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को कहा कि वह शाकिब अल हसन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने पर पुनर्विचार कर सकता है। शाकिब ने इससे पहले रविवार को दावा किया था कि बीसीबी ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट शृंखला के बजाय आईपीएल को प्राथमिकता देने के उनके फैसले को गलत तरीके से पेश किया।

विज्ञापन


बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष अकरम खान ने बोर्ड अध्यक्ष नजमुल हसन के साथ उनके आवास पर बैठक के बाद कहा कि शाकिब को एनओसी देने पर अगले दो दिन में विचार किया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खान ने कहा, ‘मैंने सुना है कि मैंने उनके पत्र को नहीं पढ़ा। हो सकता है कि मैं उसे नहीं समझ पाया। वह टेस्ट खेलना चाहते हैं जैसा कि उन्होंने कहा। अगले दो दिनों में हम उनकी एनओसी पर विचार करेंगे। अगर वह दिलचस्पी दिखाते हैं तो वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शाकिब ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट शृंखला के बजाय आईपीएल में खेलना चाहते हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें