फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: वाइड गेंद विवाद पर बांग्लादेश के कप्तान की सफाई- कोहली को शतक से रोकने का कोई इरादा नहीं था

Fri, 20 Oct 2023 11:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

कोहली ने 42वें ओवर में डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया और भारत को जीत दिलाई। नासुम की लेगसाइड से बाहर फेंकी गेंद मैच के बाद एक मुद्दा हो गई।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने इन अटकलों को खारिज किया कि स्पिनर नासुम अहमद ने जान बूझकर वाइड गेंद डालने का प्रयास किया ताकि विराट कोहली विश्वकप के मैच में शतक नहीं बना सकें। कोहली उस समय 97 रन पर खेल रहे थे और नौ ओवर बाकी थे जब भारत को 257 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए दो रन की जरूरत थी। अहमद ने उस समय लेग साइड के बाहर गेंद डाली जिसे मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने वाइड करार नहीं दिया। 
विज्ञापन


कोहली ने 42वें ओवर में डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया और भारत को जीत दिलाई। नासुम की लेगसाइड से बाहर फेंकी गेंद मैच के बाद एक मुद्दा हो गई। मैच के बाद भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हसन दोनों से इस बारे में सवाल पूछा गया। शंटो ने कहा, ‘हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। कोई गेंदबाज जान बूझकर वाइड नहीं डालता।’ विराट कोहली ने अपनी 48वीं शतकीय पारी खेली। साथी बल्लेबाज केएल राहुल ने विराट का शतक पूरा होने के लिए उन्हें 20 रन बनाने का पूरा मौका प्रदान किया। विराट ने अंत में छक्के के साथ न केवल जीत दिलाई बल्कि शतक भी पूरा कर लिया। जब गिल से पूछा गया क्या उन्हें लगता है कि नासुम ने जानबूझकर वाइड फेंकने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि क्या उन्होंने इरादतन वाइड फेंकी या उनके कसावट भरी गेंदबाजी के चक्कर में ऐसा हुआ।

अंपायर के वाइड न देने पर छिड़ी है बहस
अंपायर केटलबोरो ने इसे वाइड गेंद नहीं दिया। पिछले साल वाइड गेंद के नियम में बदलाव हुआ है। पिछले नियम के अनुसार गेंदबाज के गेंद छोड़ते समय बल्लेबाज की पोजीशन को ध्यान में रखा जाता था। नए नियम के अनुसार अगर गेंद छोड़ने से पहले बल्लेबाज अपनी पोजीशन बदलता रहता है। तो उसकी बदलाव की सभी स्थिति को संज्ञान में लिया जाएगा और ऐसे में अगर अंपायर सोचता है कि बल्लेबाज किसी भी समय गेंद खेलने की स्थिति में था तो गेंद को वाइड घोषित नहीं किया जाएगा। कोहली उस समय स्टंप के थोड़ा करीब आए थे जब नासुम ने गेंद फेंकी। ऐसे में अंपायर ने संभवत: यह सोचा होगा कि विराट की पोजीशन बदलने के कारण यह गेंद वाइड नहीं है। अब बहस यही छिड़ी है कि कोहली थोड़ा अंदर की तरफ नहीं आते तो क्या गेंद उनके पैड से लगती या नहीं। गेंद वाइड न होने से कोहली को शतक पूरा होने का अतिरिक्त मौका जरूर मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें