बांग्लादेश ने शनिवार को एसीसी इमर्जिंग टीम्स कप के दूसरे दिन में भारतीय अंडर-23 टीम को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश के सावर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 246 रन ही बना सकी। जवाब में बाग्लादेश ने यह मुकाबला 42.1 ओवर में ही अपने नाम कर लिया।
बांग्लादेश की तरफ से सौम्य सरकार ने 68 गेंदों में 73 और नजमुल हुसैन ने 88 गेंदों में 94 रन की शानदार पारी खेली। बता दें कि अन्य मुकाबलों में पाकिस्तान ने श्रीलंका, अफगानिस्तान ने ओमान और नेपाल ने हांगकांग को हराया।