फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी संग जेल की हवा खा चुका है यह बांग्लादेशी क्रिकेटर, अब मारपीट करने पर लगा पांच साल का बैन

Tue, 19 Nov 2019 06:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहादत हुसैन - फोटो : ट्विटर
पूर्व टेस्ट गेंदबाज शहादत हुसैन को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। शहादत पर घरेलू क्रिकेट के दौरान साथी खिलाड़ी अराफात सनी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। ढाका डिवीजन और खुलना डिवीजन के बीच हुए मुकाबले में दूसरे दिन के खेल के दौरान शहादत इस बात पर गुस्सा हो गए थे कि अराफात ने गेंद को सही से नहीं चमकाया, जिस पर वह इतना बिगड़े कि अराफात की पिटाई ही कर दी थी।

 

विज्ञापन

2 of 4
शहादत हुसैन - फोटो : ट्विटर
एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शहादत को लेवल चार के अपराध के तहत दोषी पाया है। 33 वर्षीय खिलाड़ी को तीन लाख बांग्लादेशी टका का जुर्माना ठोका गया है। बोर्ड ने एक बयान भी जारी किया है, 'उनके पिछले व्यवहार को देखते हुए हमने उन्हें पांच साल की सजा देने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 4
शहादत हुसैन - फोटो : ट्विटर
अपने प्रतिबंध के अंतिम दो साल में वह निलंबित रहेंगे। नियमों को तोड़ने पर उन्हें आजीवन प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। बांग्लादेश के लिए 38 टेस्ट, 51 वन-डे और छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले शहादत का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2015 में शहादत और उनकी बीवी पर 11 साल की नौकरानी को टॉर्चर करने का आरोप लगा था। बाद में दोनों को दो माह के लिए जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन

4 of 4
शहादत हुसैन - फोटो : ट्वि्टर

उस समय भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बैन कर दिया था। हालांकि बाद में उनके खिलाफ आरोप साबित नहीं हुआ था और वे इस मामले में बरी हो गए थे। इसके पहले दिग्गज बांग्लादेशी खिलाड़ी शकिब-अल-हसन पर भी भ्रष्टाचार मामले में भारत दौरे से ठीक पहले दो साल का बैन लगाया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें