जिम्बाब्वे की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी रहे। उन्होंने बांग्लादेश की पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में छह विकेट लेकर मेजबानों का बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जिम्बाब्वे ने 2021 के बाद पहली बार कोई टेस्ट मुकाबला जीता है। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया था।
जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर टेस्ट क्रिकेट में 2021 के बाद इस प्रारूप में अपनी पहली जीत दर्ज की है। पिछले चार वर्षों में उन्होंने एक भी टेस्ट मुकाबले में जीत का स्वाद नहीं चखा था। जिम्बाब्वे की इस जीत में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी का अहम योगदान रहा। उन्होंने कुल नौ विकेट लेकर मेजबानों की कमर तोड़ दी।
जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को दी घर में मात
जिम्बाब्वे की टीम इन दिनों दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों के बीच पहला मुकाबला सिलहट में खेला गया। इसमें बांग्लादेश ने पहली पारी में मोमिनुल हक के अर्धशतक की मदद से 191 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने 273 रन बनाए और 82 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में मेजबान टीम 255 रन पर ऑलआउट हो गई और जिम्बाब्वे को 174 रन का लक्ष्य दिया। ब्रायन बेनेट और बेन करन की 95 रनों की विशाल साझेदारी के दम पर मेहमानों ने सात विकेट खोकर 174 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
2021 के बाद जिम्बाब्वे ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला
जिम्बाब्वे की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी रहे। उन्होंने बांग्लादेश की पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में छह विकेट लेकर मेजबानों का बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जिम्बाब्वे ने 2021 के बाद पहली बार कोई टेस्ट मुकाबला जीता है। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान को 10 विकेट से घरे के बाहर ही हराया था। उसके बाद टीम को नौ में से सात मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। बांग्लादेश को पहले मुकाबले में हराकर टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से बढ़त बना ली है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 अप्रैल से चटगांव में खेला जाएगा, जिसमें नाजमुल हुसैन शांतो की अगुआई वाली टीम बराबरी करने उतरेगी।