फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvsWI: बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Mon, 08 Feb 2021 07:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
विज्ञापन

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन जाघ में लगी चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। टीम प्रबंधन ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। दरअसल, दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 फरवरी से शुरू होगा। इससे पहले शाकिब का बाहर होना वाकई टीम के लिए चिंता का सबब है।

विज्ञापन


बता दें कि पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को तीन विकेट के हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसी के साथ वह सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट में विंडीज की तरफ से डेब्यू करने वाले काइल मेयर्स ने शानदार दोहरा शतक जड़ा था। 

17 महीने के बाद पहला टेस्ट खेल रहे शाकिब ने विंडीज के खिलाफ अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पहली पारी में 150 गेंदों में पांच चौके की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें