पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चटग्राम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश ने चार विकेट खोकर 253 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के लिए विकेटकीपर लिटन दास ने 113 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को मुश्किल हालातों से बाहर निकाला। उनके साथ ही मुश्फिकुर रहीम 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने बांग्लादेश की पारी को संभाला और 204 रन की साझेदारी करके क्रीज पर जमे हुए हैं।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 19 रन के स्कोर पर ही सैफ हसन शाहीन अफरीदी का शिकार बने। सदमान इस्लाम और नजमुल हसन भी कुछ खास नहीं पाए। इन तीनों बल्लेबाजों ने 14 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद कप्तान मोमिनुल हक भी छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 16.2 ओवर में बांग्लादेश के चार विकेट गिर चुके थे और टीम का स्कोर 49 रन था। इसके बाद रहीम और लिटन दास ने पारी को संभाला और बांग्लादेश को कोई झटका नहीं लगने दिया। पाकिस्तान के चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।
लिटन दास ने लगाया पहले टेस्ट शतक
बांग्लादेश के लिटन दास ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 225 गेंदें खेली हैं और 113 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और दो छक्के भी निकले हैं। मैच के दूसरे दिन लिटन अपनी पारी को और आगे ले जा सकते हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस मैच में बांग्लादेश के लिए दो विकेटकीपर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ने इस बार विकेट के पीछे से कमाल दिखाया है और अपनी टीम को मुश्किल हालातों से निकाला है।
टी-20 वर्ल्डकप में खराब फॉर्म में थे दोनों बल्लेबाज
बांग्लादेश के ये दोनों बल्लेबाज टी-20 वर्ल्डकप टीम में भी शामिल थे, लेकिन कुछा खास नहीं कर पाए थे। इस दोनों के खराब प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन भी खराब रहा था। बाद में खराब बल्लेबाजी की वजह से लिटन दास को टीम से बाहर भी कर दिया गया था। वहीं मुश्फिकुर रहीम को भी खासी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इस पर मुश्फिकुर ने कहा था कि उन्हें आराम नहीं दिया गया है, बल्कि टीम से बाहर किया गया है। काफी बवाल के बाद यह मामला शांत हुआ और अब रहीम फॉर्म में भी लौट चुके हैं।