फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs PAK: दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम में बदलाव, जाकिर हसन को मिला मौका; किसकी जगह हुए शामिल

Thu, 14 May 2026 09:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट

सार

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी टीम में बदलाव किया है। बांग्लादेश ने शदमन इस्लाम की जगह जाकिर हसन को शामिल किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज शदमन इस्लाम मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान सीने में लगी चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। शदमन इस्लाम की जगह पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन को शामिल किया गया है। इसकी पुष्टि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को की है। 
विज्ञापन

बांग्लादेश सीरीज में आगे
बीसीबी के एक आधिकारिक बयान में बायजेदुल ने कहा, 'मीरपुर में पहले टेस्ट के दौरान कैच लेते समय शदमन के सीने पर चोट लगी थी, जो गंभीर है और उन्हें दर्द हो रहा है। दुर्भाग्य से, वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।' यह चोट बांग्लादेश के लिए ऐसे समय में आई है जब टीम टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ अपने सबसे सफल दौर में से एक का आनंद ले रही है। मीरपुर में मिली जीत पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की लगातार तीसरी टेस्ट जीत थी और साथ ही अपने घरेलू मैदान पर मेहमान टीम के खिलाफ उसकी पहली टेस्ट जीत भी थी।
विज्ञापन

बांग्लादेश ने 268 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए पाकिस्तान को 163 रनों पर ऑल आउट करके मैच के आखिरी दिन 104 रनों से रोमांचक जीत हासिल की। युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो प्लेयर ऑफ द मैच रहे। शांतो ने पहली पारी में 101 और दूसरी पारी में 87 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई थी। बांग्लादेश ने दूसरी पारी नौ विकेट पर 240 रन बनाकर घोषित की। 268 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 163 पर सिमट गई और 104 रन से मैच हार गई। दूसरा टेस्ट 16 मई से सिलहट में शुरू होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें