अमेरिका में पाइप का छोटा सा लीक हुआ ठीक, भारतीय महिला को देने पड़े इतने हजार
- फोटो : Instagram
Repair Cost In USA: ज्यादातर लोगों की चाहत होती है कि विदेश जाकर नौकरी करे और वहीं पर रहे। लेकिन विदेश जाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। विदेश में महंगाई और खर्चों का बोझ कैसे उठाएंगे, इसकी तैयारी जरूर करनी चाहिए। अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वहां कितनी महंगाई है। महिला को पाइप में छोटे से लीक को ठीक कराने के लिए 250 डॉलर खर्च करने पड़े। इससे हर कोई समझ सकता है कि वहां बड़े मरम्मत के लिए कितना अधिक खर्च करना होगा।
महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी में महंगाई दिखाई है। वीडियो शेयर करने वाली महिला का नाम अमृता सिंह है। विदेश में साफ सड़के, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइजीन और वहां खूबसूरती देखकर हर किसी चाहत वहां जाने की होती है।
वहां महंगाई के बारे में वीडियो देखकर ही आपको पता चल गया होगा। वहां पर छोटे-छोटे काम के लिए इतना भुगतान करना पड़ता है कि बजट ही बिगड़ जाए। भारतीय महिला आरती ने छोटे पाइप लीक के लिए इतनी बड़ी रकम दी है कि भारतीय हैरान हो जाएं।
Weird news: इस आइलैंड पर चलता है महिलाओं का राज, पुरुषों का जाना है बैन, जानिए इसकी खास बातें
अमृता सिंह वीडियो में बताती हैं कि हमने पाइप में छोटे लीक के लिए 250 डॉलर यानी करीब 21000 रुपयों का भुगतान किया है। ये उनके लिए रिएलिटी चेक जैसा है। उन्होंने कैप्शन लिखा है कि भारत में यही काम शायद 500 या 1000 में हो जाता। भारत में यह काम इससे भी कम में हो सकता है।
Hyacinth Macaw: ये है दुनिया का सबसे महंगा तोता, 3 फीट लंबा ये पक्षी है अमीरों का स्टेटस सिंबल
अमृता ने बताया कि कि अमेरिका में लेबर कॉस्ट बहुत अधिक है। यहां छोटी मरम्मत पर भी 100 से 200 डॉलर का खर्च करना पड़ता है। यही वजह है कि आपको यहां हर काम सीखना पड़ता है। अमृता के वीडियो पर भारतीय लोगों का कहना है कि विदेश में सैलरी भी तो अच्छी मिलती है। एक शख्स ने लिखा है एक सॉफ्टवेर इंजीनियर सिर्फ दो घंटे में 250 डॉलर कमा लेता है।