फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन टेस्ट खेलने वाले मोहम्मद नबी ने किया संन्यास का एलान, फैसले के पीछे बताई खास वजह

Sun, 08 Sep 2019 07:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद नबी - फोटो : social media
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन नबी ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media
नबी ने बताया कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चटगांव में खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच के बाद वे क्रिकेट के इस लंबे और पुराने फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
2017 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को टेस्ट स्टेटस का दर्जा मिलने के बाद 34 वर्षीय और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने मात्र तीन टेस्ट ही खेले हैं। जून 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद नबी ने आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला और अब बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा और अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

4 of 5
मोहम्मद नबी - फोटो : social media
नबी ने अपने संन्यास के फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा, 'मेरा सपना था टीम को टेस्ट नेशन का दर्जा दिलवाना जो पूरा हो चुका है। अब मैं चाहता हूं कि इस फॉर्मेट में युवाओं को मौका मिले क्योंकि वे सभी घरेलू क्रिकेट में बढ़िया खेल रहे हैं। ये सही समय है कि वो आगे आएं और अफगानिस्तान क्रिकेट को टेस्ट में बेस्ट बनाएं। '
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद नबी
नबी ने आगे कहा कि वे वन-डे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे और अपनी फिटनेस पर ध्यान लगाएंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं की मदद और उनका मार्गदर्शन करने की भी बात कही। टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले नबी देश-विदेश की कई टी-20 लीग में भी खेलते हैं और हाल में उन्होंने अपनी टीम की तरफ से वर्ल्ड कप भी खेला थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें