रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के व्यवहार की संहिता के तहत स्मिथ और वॉर्नर को आजीवन प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के हेड ऑफ इंटीग्रिटी आईएन रॉय और टीम परफॉरमेंस मैनेजर पैट होवार्ड ने दक्षिण अफ्रीका जाकर स्मिथ, वॉर्नर, कैमरन बेनक्रॉफ्ट और कोच डैरेन लीमैन से चीटिंग स्कैंडल के संबंध में जांच के तौर पर इंटरव्यू किए हैं।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद के साथ छेड़छाड़ कि गई थी। केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बेनक्रॉफ्ट एक पीले रंग की चीज अपनी पैंट में रखते नजर आ रहे थे।
दरअसल, बेनक्रॉफ्ट को अपनी पैंट के अंदर कुछ पीले रंग की चीज रखते टीवी कैमरा में कैद किया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया। स्मिथ पर एक मैच का बैन और मैच फीस का 100 प्रतिशत और बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही स्मिथ को कप्तानी से हटाकर टिम पैन को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, डेविड वॉर्नर को भी उप-कप्तान की पद से हटा दिया गया।