फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के दौरे पर भारत के फील्डिंग कोच होंगे मुनीष बाली, बैटिंग और बॉलिंग कोच भी बदले

Sat, 12 Nov 2022 04:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज में मुनीष बाले को भारत का फील्डिंग कोच बनाया गया है। इस सीरीज के लिए नियमित कोचिंग स्टाफ को आराम दिया गया है। 
 
विज्ञापन
मुनीष बाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए मुनीष बाली को टीम इंडिया का फील्डिंग कोच बनाया गया है। वह वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ को आराम दिया गया है। ऐसे में एनसीए के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच की भूमिका में होंगे। उनके साथ ऋषिकेश कानिटकर बल्लेबाजी कोच और सैराज बहुतुले को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। ये तीनों कोच एनसीए का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


बाली इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला करने से पहले आयरलैंड में और कुछ समय के लिए इंग्लैंड में भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

न्यूजीलैंड में तीन वनडे और तीन टी20 खेलेगा भारत
भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 18 नवंबर से तीन टी20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में मुख्य कोचिंग स्टाफ के अलावा टी20 विश्व कप टीम में शामिल खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है। टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे, जबकि वनडे टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में होगी। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड दौरे पर भारत का टी20 शेड्यूल
पहला टी20, 18 नवंबर, वेलिंगटन
दूसरा टी20, 20 नवंबर, माउंट माउनगनुई
तीसरा टी20, 22 नवंबर, नेपियर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत का वनडे शेड्यूल
पहला वनडे, 25 नवंबर, ऑकलैंड
दूसरा वनडे, 27 नवंबर, हैमिल्टन
तीसरा वनडे, 30 नवंबर, क्राइस्टचर्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें