फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby AB meets AB de Villiers: 'बेबी एबी' के साथ नजर आए असली डिविलियर्स, मुंबई इंडियंस का ऐसा रहा रिएक्शन, मिला नया नाम

Sat, 11 Jun 2022 07:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ब्रेविस ने कई बार कहा है कि उनके आदर्श विराट कोहली और एबी डिविलियर्स हैं। ब्रेविस ने कहा था कि उन्होंने डिविलियर्स को देखकर ही क्रिकेटर बनने का मन बनाया था।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स और डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेबी एबी के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस को भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि, वह इन दिनों अलग वजह से चर्चा में हैं। इस युवा स्टार बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

दरअसल ब्रेविस ने कई बार कहा है कि उनके आदर्श विराट कोहली और एबी डिविलियर्स हैं। ब्रेविस ने कहा था कि उन्होंने डिविलियर्स को देखकर ही क्रिकेटर बनने का मन बनाया था। डिविलियर्स को ब्रेविस अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं। बल्लेबाजी के दौरान ब्रेविस का स्टांस (खड़े होने का स्टाइल) और शॉट लगाने का तरीका भी बिल्कुल डीविलियर्स के जैसा है। 

आईपीएल में डेवाल्ड ब्रेविस मुंबई इंडियंस से खेलते हैं। ऐसे में जब ब्रेविस ने यह तस्वीर शेयर की तो मुंबई इंडियंस की टीम रिएक्ट किए बिना नहीं रह सकी। ब्रेविस ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- क्या कमाल की शाम थी। ब्रेविस की इस खास तस्वीर को मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया और जोड़ी को नया नाम दिया। मुंबई ने लिखा- एबी-डीबी। अच्छे लग रहे।
विज्ञापन

ब्रेविस ने आईपीएल के 15वें सीजन में सात पारियों में कुल 161 रन बनाए। यही नहीं इस सीजन आईपीएल में ब्रेविस ने विराट कोहली को अपनी गेंद पर आउट भी किया था। अंडर-19 विश्व कप में इस खिलाड़ी के फॉर्म को देखते हुए मुंबई ने उन पर बोली लगाई और तीन करोड़ रुपये में खरीदा था।। ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। छह मैचों में उन्होंने 84.33 की औसत और 90.20 के स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें