फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvZIM: बाबर आजम की फिफ्टी, तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मैच में जीता पाक

Sat, 07 Nov 2020 08:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : ESPN
विज्ञापन

20 वर्षीय युवा जिम्बाब्वे बल्लेबाज वेस्ली मधावरे के 48 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (55 गेंद में 82 रन) की फिफ्टी भारी पड़ गई। इसी के साथ पाकिस्तान ने शनिवार को पहले टी-20 में छह विकेट से फतह हासिल की। रावलपिंडी में खेले गए इस डे-नाइट मैच में जिम्बाब्वे ने स्कोरबोर्ड पर 156/6 रन टांगे थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में यह लक्ष्य हासिल किया। पाकिस्तानी कप्तान को उनके 15वें अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। अब तीन मैच की सीरीज का दूसरा और निर्णायक मैच 8 नवंबर को इसी मैदान पर होगा।

विज्ञापन


वहाब रियाज ने गेंद पर लगाई लार
मैच में पाकिस्तानी पेसर वहाब रियाज ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। गेंद चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल किया, जैसे ही मामला अंपायर्स के संज्ञान में आया गेंदबाज को सख्त चेतावनी दी गई और गेंद को मैदान पर ही साफ किया गया। घटना पहली पारी के 11वें ओवर की है। मेहमान टीम का स्कोर उस वक्त 77/3 था। अंपायर अलीम डार और असिया याकूब ने तुरंत गेंद साफ करवाई, जिसके बाद ही मैच दोबारा शुरू हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें