फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babar Azam: टी20 अंतरराष्ट्रीय में 10वीं बार शून्य पर आउट हुए बाबर आजम, रोहित के साथ इस अनचाही सूची में शामिल

Sat, 29 Nov 2025 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बाबर आजम अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा डक बनाने वाले टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के सौम्य सरकार हैं।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के मैच में बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले आउट हो गए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां डक है, जिसके साथ अब वह एक ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड की सूची में शामिल हो गए हैं, जिसे कोई भी खिलाड़ी बनाना नहीं चाहेगा। श्रीलंका ने यह मुकाबला छह रन से जीता, और पाकिस्तान की जीत की लय इस मैच में टूट गई।
विज्ञापन

अब इस लिस्ट में शामिल हैं बाबर
बाबर आजम अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा डक बनाने वाले टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के सौम्य सरकार हैं। तीसरे पर बाबर के साथ रोहित शर्मा भी हैं। हालांकि, रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। बाबर अब पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा डक बनाने वाले खिलाड़ियों में सैम अयूब और उमर अकमल की बराबरी पर आ चुके हैं।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए सबसे अधिक टी20I शून्य
खिलाड़ी देश डक
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 13
सौम्या सरकार बांग्लादेश 11
बाबर आजम पाकिस्तान 10
रोहित शर्मा भारत 10
जुबैदी जुल्किफले मलयेशिया 10

बाबर आजम के आंकड़े
बाबर ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 135 मैचों में 39.21 की औसत और 128.65 के स्ट्राइक रेट से 4392 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और 38 अर्धशतक हैं। हालांकि, इस फॉर्मेट में खराब फॉर्म की वजह से उन्हें पिछले साल ड्रॉप भी किया गया था। हाल ही में उनकी टी20 टीम में वापसी हुई, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। बाबर का स्ट्राइक रेट इस प्रारूप में हमेशा सवाल के कटघरे में रहा है।
विज्ञापन

मैच पर एक नजर
बाबर के निराशाजनक आउट होने के बावजूद पाकिस्तान ने 178/7 रन बनाए, लेकिन 184 रन के लक्ष्य को हासिल करने में विफल रहा। सबसे बड़ी भूमिका रही कप्तान सलमान आगा की शानदार 63 रनों* की पारी की।यह श्रीलंका की लगातार दूसरी जीत रही। टीम की ओर से दुष्मंता चमीरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए बाबर आजम समेत पाकिस्तान की टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। फाइनल में श्रीलंका की टक्कर पाकिस्तान से ही होगी। जिम्बाब्वे इसकी तीसरी टीम थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें