आयुष म्हात्रे ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
28 नवंबर को विदर्भ के खिलाफ मैच में 18 साल 135 दिन की उम्र में 110* रन बनाकर आयुष ने वो कर दिखाया, जो अब तक भारतीय क्रिकेट इतिहास में किसी बल्लेबाज ने इतनी कम उम्र में नहीं किया था। वह तीनों फॉर्मेट (प्रथम श्रेणी, लिस्ट-ए और टी20 ओवरऑल) में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंडियन स्टार रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी 19 साल 339 दिन की उम्र में।
प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 में
शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
| खिलाड़ी |
उपलब्धि हासिल
करते वक्त उम्र |
| आयुष म्हात्रे |
18 साल 135 दिन |
| रोहित शर्मा |
19 साल 339 दिन |
| उन्मुक्त चंद |
20 साल 0 दिन |
| क्विंटन डिकॉक |
20 साल 62 दिन |
| अहमद शहजाद |
20 साल 97 दिन |
IPL 2025 में भी दिखा चुके हैं जलवा
इस खिलाड़ी की प्रतिभा IPL में भी दिख चुकी है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सात मैचों में 240 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 34.28 का और स्ट्राइक रेट 188.97 का रहा था। म्हात्रे आने वाले समय में सिर्फ घरेलू क्रिकेट के स्टार टैलेंट नहीं, बल्कि टीम इंडिया के टी20 सुपरस्टार भी बनने का दमखम रखते हैं।
उम्र के मामले में भी दूसरे सर्वश्रेष्ठ
म्हात्रे अपने पूर्व CSK साथी शेख राशीद को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में उम्र के मामले में दूसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा। इस उपलब्धि के साथ म्हात्रे अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी दूसरे स्थान पर शामिल हो गए हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र के शतकवीर
| उम्र |
खिलाड़ी |
खिलाफ (साल) |
| 18 साल 118 दिन |
विजय जोल |
मुंबई (2013) |
| 18 साल 135 दिन |
आयुष म्हात्रे |
विदर्भ (2025) |
| 19 साल 25 दिन |
शेख राशीद |
अरुणाचल प्रदेश (2023) |
| 19 साल 30 दिन |
अक्षत रेड्डी |
मुंबई (2010) |
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 सबसे तेज शतक (गेंद के मामले में)
सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में तेज शतक लगाना आसान नहीं, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने मैदान को खेल नहीं, तूफान बना दिया। आइए जानते हैं, गेंद के मामले में इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज T20 शतक
| खिलाड़ी |
गेंदें |
खिलाफ |
| उर्विल पटेल |
28 गेंद |
त्रिपुरा |
| अभिषेक शर्मा |
28 गेंद |
मेघालय |
| उर्विल पटेल |
31 गेंद |
सर्विसेस |
| ऋषभ पंत |
32 गेंद |
हिमाचल प्रदेश |
| प्रियांश आर्या |
43 गेंद |
उत्तर प्रदेश |