फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 world cup 2021: भारत-पाक मैच के दौरान वेंटिलेटर पर थीं बाबर आजम की मां, पाक कप्तान सब कुछ भुलाकर अपने देश के लिए खेले

Sat, 30 Oct 2021 09:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत के खिलाफ मैच को दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की मां वेंटिलेटर पर थीं। हालांकि, उन्होंने इसका असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया और भारत के खिलाफ पहली बार वर्ल्डकप में पाकिस्तान को जीत दिलाई।
विज्ञापन
बाबर आजम ने भारत के खिलाफ 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में पाकिस्तान ने अपने मैच में 10 विकेट से भारत को हराया था। यह पहला मौका था, जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ जीता था। इस मैच को दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की मां वेंटिलेटर पर थीं। इसके बावजूद बाबर पाकिस्तान के लिए यह मैच खेले और 68 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी में भी कमाल किया और अपने गेंदबाजों को शानदार तरीके से चलाया। इसी वजह से टीम इंडिया विराट के अर्धशतक के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। 
विज्ञापन


बाबर के पिता आजम सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के शुरुआती तीन मैचों के दौरान बाबर की मां की तबियत खराब थी, लेकिन उन्होंने इसका असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया। 

बाबर के पिता क्या पोस्ट किया
पाक कप्तान बाबर आजम के पिता ने इंस्टाग्राम पर पूरे परिवार की एक फोटो शेयर करते हुए उर्दू में लिखा कि इस टी-20 वर्ल्डकप में बाबर ने शुरुआती तीन गेम बड़ी मुश्किल में खेले। कुछ सच्चाई अब देश के लोगों को भी पता होनी चाहिए। तीनों जीत पर सभी को बधाई, लेकिन हमारे घर पर बड़ी परीक्षा थी। भारत-पाक मैच के दौरान बाबर की मां वेंटिलेटर पर थीं। 
विज्ञापन


मैच देखने पहुंचे थे बाबर के पिता
बाबर आजम के पिता भी यह ऐतिहासिक मैच देखने पहुंचे थे, जिसमें पाकिस्तान की टीम ने पहली बार वर्ल्डकप में भारत को हराया। इन दोनों टीमों के बीच वर्ल्डकप में पहला मैच 1992 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक भारत पाकिस्तान से नहीं हारा था। बाबर पहले कप्तान हैं, जिसकी अगुवाई में पाकिस्तान ने भारत को हराया है। इस जीत के बाद बाबर को पिता काफी भावुक हो गए थे और स्टेडियम में ही रोने लगे थे। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें