फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक दिग्गज ने कहा, बाबर को लंबे समय तक करनी है कप्तानी तो विराट कोहली से सीखना होगा

Fri, 11 Dec 2020 11:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने बाबर आजम की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह धीरे धीरे कप्तान से भारतीय समकक्ष विराट कोहली की तरह एक नेतृत्वकर्ता बनने की ओर बढ़ रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
राशिद का मानना है कि अगर बाबर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में लंबे समय तक कप्तान के तौर पर बरकरार रहना चाहता है तो उन्हें कोहली से सीखना होगा कि उन्होंने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों को किस तरह से निभाया है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
राशिद ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल से कहा, 'मुझे लगता है कि बाबर को महज टीम का कप्तान बनने के बजाय विराट जैसा नेतृत्वकर्ता बनना है।' उन्होंने कहा, 'विराट एक नेतृत्वकर्ता बन गया है और क्रिकेट व खेलों में जब आपको कप्तान बनाया जाता है तो आपको नेतृत्व करने वाला बनना होता है।'

4 of 5
राशिद लतीफ
लतीफ ने कहा, 'और इससे मेरा मतलब है कि आपको मैदान के अंदर और बाहर सम्मान हासिल करने वाला बनना होता है। आपको अपने खिलाड़ियों के लिए खड़ा होना होता है और आपको कड़े फैसले लेने होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय टीम - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'आज आप विराट को देखिए वह पूर्ण नेतृत्वकर्ता है और बतौर बल्लेबाज उसके कद ने भी इसमें उसकी काफी मदद की है। लेकिन आप भारतीय टीम के रवैये में इसे देख सकते हो और उनके चयन में, विराट की हर चीज में राय होती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें