फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvsPAK: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेल सकते हैं बाबर, नेट पर बहाया जमकर पसीना

Fri, 01 Jan 2021 08:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शुक्रवार को क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में नेट पर लंबे समय तक अभ्यास किया। इसके बाद उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रवक्ता ने क्राइस्टचर्च से बताया कि बाबर ने रविवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पूर्व साथी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया। प्रवक्ता ने कहा, 'हां, उसने आज नेट्स पर अभ्यास किया। उनके दूसरे टेस्ट मैच में खेलने का फैसला दौरे की चयनसमिति चिकित्सा पैनल की सलाह पर करेगी।'

बाबर पिछले महीने क्वीन्सटाउन में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्होंने दौरे में अब तक कोई मैच नहीं खेला है। पाकिस्तान दो मैचों की श्रृंखला में अभी 0-1 से पीछे चल रहा है। उसके दो अन्य खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और आलराउंडर शादाब खान भी चोटिल होने के कारण श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें