फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babar Azam: बाबर आजम ने पाकिस्तान की सेना को ठहराया पहलगाम हमले का जिम्मेदार? जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई

Fri, 09 May 2025 01:46 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स बाबर आजम का हवाला देकर साझा कर रहे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे फेक बताया गया है। बाबर आजम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कोई भी पोस्ट साझा नहीं किया था।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : X-ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य कार्रवाई के बीच सोशल मीडिया पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें दाएं हाथ के बल्लेबाज पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान की सेना को जिम्मेदार ठहराते दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बाबर आजम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक है। भारत सरकार ने कई अन्य क्रिकेटर्स और फिल्म एक्टर्स के अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं।
विज्ञापन

'पाकिस्तानी सेना है पहलगाम हमले की जिम्मेदार'
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखा है कि, 'एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे हमेशा भारत में खेलना पसंद रहा है और मैंने इसे अपना दूसरा घर माना है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट वर्तमान में भारत में प्रतिबंधित है। मैं यह बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि पहलगाम हमले में क्रिकेटर शामिल नहीं हैं। जो कुछ हो रहा है वह पाकिस्तानी सेना द्वारा संचालित गंदी राजनीति का नतीजा है। मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन हर कोई जानता है कि पाकिस्तान में वास्तव में सत्ता किसके पास है और कौन आतंकवाद को संरक्षण और समर्थन दे रहा है।' बाबर आजम ने इस पोस्ट में पाकिस्तानी सेना के लिए लिखा, 'आपकी हरकतें निर्दोष पाकिस्तानी नागरिकों को परेशान कर रही हैं। आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद करें।'


(फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)

क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई?
इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स बाबर आजम का हवाला देकर साझा कर रहे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे फेक बताया गया है। बाबर आजम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कोई भी पोस्ट साझा नहीं किया था। वहीं, उनकी इंस्टा की डिसप्ले पिक्चर (डीपी) और इस पोस्ट की डीपी अलग-अलग हैं। ऐसे में यह साफ हो जाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पूरी तरह से भ्रामक है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें