फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर विराट कोहली से हुई बाबर आजम की तुलना, कहा गया स्मिथ जैसा बनने की करीब

Mon, 25 May 2020 02:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह-उल-हक का मानना है कि बाबर आजम का विश्वस्तरीय बल्लेबाज बनना तय है कि तथा वह भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ जैसा बनने के बेहद करीब है।

विज्ञापन


मिसबाह ने यूट्यूब चैनल 'क्रिकेट बॉज' को दिए गए साक्षात्कार में कहा, 'मुझे तुलना पसंद नहीं है लेकिन बाबर अभी विराट कोहली, स्टीव स्मिथ या जो रूट जैसा बल्लेबाज बनने के बेहद करीब है।'

उन्होंने कहा, 'वह अपने काम पर पूरा ध्यान देता और अगर आप कोहली से बेहतर बनना चाहते हैं तो आपको अपने कौशल, फिटनेस और खेल पर उससे कड़ी मेहनत करनी होगी।' 
विज्ञापन


25 वर्षीय बाबर को पिछले साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलियाई श्रृंखला से पहले पाकिस्तान टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। अब उन्हें वन-डे टीम की कमान भी सौंप दी गई है।

मिसबाह ने कहा, 'हमने प्रयोग के तौर पर उन्हें टी-20 कप्तान बनाया था। हम देखना चाहते कि वह इस चुनौती को कैसे स्वीकार करते हैं। हम सभी इस पर सहमत हैं कि उन्होंने बहुत अच्छी भूमिका निभाई और उसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि विश्व का शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल होने के कारण वह आगे बढ़कर नेतृत्व करता है।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अगर आपके पास बाबर जैसा खिलाड़ी हो तो फिर बाकी टीम को प्रेरित करना आसान हो जाता है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें