फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 की उम्र में ग्रीम स्मिथ ने लिया था दोबारा शादी का फैसला, किसी एक्ट्रेस से कम नहीं गर्लफ्रेंड

Fri, 01 Feb 2019 02:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Graeme Smith
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ के लिए आज का दिन बेहद खास है। 1 फरवरी 1981 को जोहानसबर्ग में जन्में इस खिलाड़ी का आज 38वां जन्मदिन है। टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में शामिल स्मिथ के क्रिकेट करियर के बारे में तो आप बहुत सी बातें जानते होंगे, चलिए आज आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज भी बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
दो बच्चों के बाप ग्रीम स्मिथ जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इसकी घोषणा खुद उन्होंने पिछले साल अपने ट्विटर हैंडल से दी थी। स्मिथ ने जिनसे शादी कर रहे हैं, उनका नाम रोमी लानफ्रांची है। ट्विटर पर फोटो शेयर करते समय स्मिथ ने फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

3 of 7
स्मिथ ने ट्वीट किया था, सभी के संदेशों के लिए शुक्रिया। मैं बता सकता हूं कि कल रात हमारी सगाई हुई।

4 of 7
38 वर्षीय स्मिथ की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने आयरिश सिंगर मोर्गन डीन के साथ अगस्त 2011 में शादी की थी। 2012 में उनके घर बेटी कैंडेस क्रिस्टीन स्मिथ का जन्म हुआ। एक साल बाद बेटे कार्टर कैमोरीन स्मिथ ने जन्म लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
हालांकि, 2015 में अचानक स्मिथ और मोर्गन के रिश्ते में गिरावट आ गई। उन्होंने आपसी रजामंदी से अपने रिश्ते को खत्म करने का एलान कर दिया। इसके बाद से ही स्मिथ रोमी को डेट कर रहे थे। बता दें कि स्मिथ का रोमी के साथ रिलेशनशिप से एक बेटा भी है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : asianage
ग्रीम स्मिथ के अगर क्रिकेट करियर की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के लिए उन्होंने 117 टेस्ट में 27 शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से 9265 रन बनाए। वहीं 197 वन-डे में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 शतक और 47 अर्धशतकों की मदद से 6989 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : File
ग्रीम स्मिथ ने 33 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5 अर्धशतकों की मदद से 982 रन बनाए। वैसे, स्मिथ ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाए और टेस्ट में 8 जबकि वन-डे में 18 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें