फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम की हार के बीच पाक कप्तान ने 42 साल बाद बनाया कीर्तिमान

Sat, 03 Sep 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजहर अली - फोटो : Getty
विज्ञापन
इंग्लैंड की धरती पर पाकिस्तान को वनडे सीरीज में लगातार हार मिल रही है और अब उस पर क्लीन स्वीप का खतरा भी मंडराने लगा है, लेकिन हार के बीच टीम के कप्तान ने 42 साल पुराने कीर्तिमान को दोहरा दिया है।
विज्ञापन


वनडे में पाक की अगुवाई अजहर अली कर रहे हैं और टीम की हार की निराशा के बीच उनकी बल्लेबाजी चल रही है। इंग्लैंड ने चौथे मैच में भी पाक को हरा दिया, लेकिन उन्होंने एक बार फिर 80 से ज्यादा का स्कोर किया। इस मैच में उन्होंने 80 रनों की पारी खेली। इसी पारी की बदौलत पाक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया, लेकिन हार नहीं टाल सका। इसी सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 82 रनों की एक और उम्दा पारी खेली थी।

बतौर कप्तान अजहर अली न सिर्फ किसी वनडे सीरीज में 2 बार 80 या उससे ज्यादा का स्कोर करने वाले पाकिस्तान के पहले कप्तान बने बल्कि उन्होंने 43 साल पुराने पड़ चुके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को दोहरा भी दिया। अजहर से पहले और आखिरी बार 1973-74 में खेली गई एक सीरीज में यह रिकॉर्ड बना। उस समय यह सीरीज खेली गई थी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच जिसमें कंगारू कप्तान इयान चैपल ने यह कारनामा कर दिखाया। उन्होंने एक सीरीज में 2 बार 80 से ज्यादा का स्कोर करने का वर्ल्ड कीर्तिमान रचा था।
विज्ञापन


चैपल के रिकॉर्ड की खास बात यह है कि उन्होंने मार्च, 1974 में 2 मैचों की वनडे सीरीज में दोनों मैचों में क्रमशः 83 और 86 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। उनके करियर की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 16 वनडे खेले जिसमें 8 अधर्शतक शामिल हैं। यही 86 रन उनके करियर की बेस्ट वनडे पारी भी रही। चैपल के इस कारनामे के 42 साल बाद अजहर ने इसे दोहराया हालांकि वह टीम की हार को नहीं टाल पा रहे हैं। 
विज्ञापन

चौथा वनडे भी इंग्लैंड ने जीता, 42 साल बाद पहली क्लीन स्वीप पर नजर

इंग्लैंड टीम - फोटो : PTI
लीड्स में इंग्लैंड की टीम ने चौथे वनडे में पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है और अब उसकी नजर इस टीम पर क्लीन स्वीप करने पर है। अगर इंग्लैंड पाक पर क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहता है तो 1974 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में खेली गई वनडे सीरीज में किसी टीम ने क्लीन स्वीप किया है। 1974 में पाक ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली ही सीरीज में यह कमाल कर दिखाया था।

मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 248 रन का लक्ष्य मिला था जो उसने 12 गेंदें शेष रहते हुए छह विकेट पर 252 रन बनाकर हासिल कर लिया। एक समय मेजबान टीम ने 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद बेन स्टोक्स (69) और जॉनी बेरिस्टो (61) ने पांचवें विकेट पर 103 रन जोड़कर टीम की जीत की राह पर डाला।

मोइन अली (नाबाद 45) ने अजहर अली की गेंद पर विजयी शॉट लगाया। पाक की ओर से मोहम्मद इरफान ने 26 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि 3 अन्य गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने आठ विकेट पर 247 रन बनाए थे जिसमें अजहर अली ने 80 और इमान वसीम ने नाबाद 57 रन का योगदान दिया था। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए थे। पांचवां और अंतिम वनडे रविवार को कार्डिफ में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें