मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामना आई है जहां इंजीनियरिंग की 19 वर्षीय छात्रा की उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त ने रेप का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस सनसनखेज वारदात में छात्रा पर 17 बार कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कुल्हाड़ी छात्रा के पेट में लगी हुई थी।
ऐश्वर्या अग्रवाल विवा कॉलेज की सेकेंड इयर की छात्रा थी। ऐश्वर्या अपने बॉयफ्रेंड सोहेल शेख से उसके दोस्त दीपक वाग्री के विरार के ओम शिव सीएचएस फ्लैट पर अक्सर मिलती थी। 28 वर्षीय दीपक वाग्री सब्जी विक्रेता है और अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ रहता है।
दीपक की बीवी जब काम पर चली जाती और बच्चे स्कूल चले जाते तब ऐश्वर्या और सोहेल फ्लैट पर मिलने आते थे। ऐश्वर्या गोकुल बस्ती की रहने वाली थी। 22 वर्षीय सोहेल का बोतलबंद पानी का काम है और वह बोलिंग में रहता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शुक्रवार को भी 2 बजे करीब ऐश्वर्या सोहेल से मिलने दीपक के फ्लैट पर गई थी। लेकिन सोहेल के देरी से पहुंचने के कारण मौका देखकर दीपक ने उसका बलात्कार करने का प्रयास किया। ऐश्वर्या के विरोध करने पर दीपक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब सोहेल वहां पहुंचा तो उसने ऐश्वर्या को खून में लथपथ पाकर पुलिस को बुलाया।