फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे से पहले छिन सकती है अजहर अली की टेस्ट कप्तानी

Fri, 23 Oct 2020 05:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान अजहर अली - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान अजहर अली को न्यूजीलैंड दौरे से पहले पद से हटाया जा सकता है और उनकी जगह सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अजहर ने अभी 81 टेस्ट मैच खेले हैं और वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, क्रिकेट समिति का एक प्रभावशाली व्यक्ति उन्हें पद से हटाना चाहता है जबकि पीसीबी चेयरमैन और सीईओ भी अजहर को कप्तान बनाये रखने पर विचार करने की बात कह चुके हैं। अजहर को पिछले साल अक्टूबर में सरफराज अहमद की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया था। 

इन 12 महीनों में पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया से दो टेस्ट मैच गंवाए। उसने श्रीलंका और बांग्लादेश घरेलू शृंखला में जीत दर्ज की लेकिन इंग्लैंड दौरे में तीन टेस्ट मैच की शृंखला में उसे 0-1 से हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अभी अजहर का स्थान लेने के प्रबल दावेदार है। पीसीबी सीईओ वसीम खान ने एक टेलीविजन चैनल को कहा कि अजहर के भविष्य पर फैसला करने के लिये 11 नवंबर को बैठक होगी। 
विज्ञापन


इसमें नए मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति पर भी चर्चा होगी क्योंकि मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने यह पद छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें