फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज से पहले ही अजहर ने दिखा दिया जलवा, ठोंका लगातार दूसरा शतक

Sat, 09 Jul 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजहर अली
विज्ञापन
अजहर अली का फॉर्म इन दिनों जमकर चल रहा है और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले उन्होंने एक के बाद एक करके 2 शतक ठोंक दिए हैं।
विज्ञापन


अजहर ने इस हफ्ते की शुरुआत में समरसेट के खिलाफ खेलते हुए दूसरी पारी में नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी और इसके बाद अब उन्होंने काउंटी में सेकेंड डीविजन टीम ससेक्स के खिलाफ 145 रन ठोंक दिए। अजहर के शानदार शतक से पाक ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 363 रन बना लिए थे।

इस अभ्यास मैच में अजहर के अलावा अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान और कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली। हालांकि पाक के 3 बल्लेबाजों की बड़ी पारी के बावजूद नवोदित तेज गेंदबाज जोफ्रा अर्चर को कोई फर्क नहीं पड़ा और लाजवाब गेंदबाजी कर अपनी टीम के लिए 49 रन देकर 4 विकेट झटक लिए जिससे ससेक्स को थोड़ी राहत दी।
विज्ञापन


वास्तव में वेस्टइंडीज के 21 साल के तेज गेंदबाज ने अपने काउंटी करियर की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की। उन्होंने शुरुआत में ही 49 रन पर पाक के 2 विकेट झटककर मेहमान टीम के खेमे में हलचल मचा दी और लग रहा था कि पाक टीम संकट में घिरने जा रही है, लेकिन अजहर ने सही समय पर आकर स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

अजहर ने शतक के साथ-साथ की 2 शतकीय साझेदारियां

यूनुस खान
तीसरे विकेट के लिए अजहर अली और यूनुस खान ने 125 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को ठीक स्थिति में ला दिया। यूनुस 59 रन बनाकर आउट हो गए।

यूनुस के जाने के बाद पाक कप्तान मिस्बाह ने मोर्चा संभाला और अजहर के साथ चौथे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी कर टीम को तीन सौ के पार करा दिया। मिस्बाह 68 रन बनाकर आउट हुए।

दिन का खेल खत्म होने से आधे घंटे पहले अजहर भी आउट हो गए। उन्होंने 5 घंटे से ज्यादा समय तक क्रीज पर बल्लेबाजी की और 20 चौके तथा एक छक्के की मदद से 145 रनों की पारी खेली। शतक के साथ ही उन्होंने यूनुस और मिस्बाह के साथ शतकीय साझेदारियां भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें