फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले आजम खान की शर्मनाक हरकत, नोटों से पोछा पसीना, बाबर आजम ने भी दिया साथ

Wed, 22 May 2024 12:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच शुरू होने जा रही चार मैचों की टी20 सीरीज से पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के आजम खान और बाबर आजम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आजम खान को इंग्लैंड के नोटों से पसीना पोछते देखा जा रहा है। शर्मनाक बात यह है कि वीडियो में टीम के कप्तान बाबर आजम की आवाज सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन
आजम खान - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच शुरू होने जा रही चार मैचों की टी20 सीरीज से पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के आजम खान और बाबर आजम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आजम खान को इंग्लैंड के नोटों से पसीना पोछते देखा जा रहा है। शर्मनाक बात यह है कि वीडियो में टीम के कप्तान बाबर आजम की आवाज सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 22 मई को हेंडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें नोटों से पसीना पोछते देखा जा सकता है। 

यहां देखें वीडियो
दरअसल, यह वीडियो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर साझा किया। जिसके बाद वह भी आलोचकों के निशाने पर आ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि आजम खान टीम बस में बैठे हुए हैं और नोटों से पसीना पोछ रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में बाबर आजम की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में पाकिस्तान के कप्तान आजम खान से पूछते हैं, 'अब्बा क्या हुआ…? गर्मी है…?' इसका जवाब देते हुए आजम खान कहते हैं, 'बहुत गर्मी है वसूद भाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें