फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए सहवाग और लक्ष्मण, कहा- राममय हूं

Mon, 22 Jan 2024 03:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के कई खिलाड़ी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, वेंकटेश प्रसाद और मिताली राज के अलावा मौजूदा क्रिकेट रवींद्र जडेजा भी समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग, भगवान राम और वीवीएस लक्ष्मण। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के कई खिलाड़ियों ने अपने विचार साझा किए। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि वह रामलला को देखकर भावुक हो गए हैं।
विज्ञापन


सहवाग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''भावुक हूं, आनंदित हूं। मर्यादित हूं, शरणागत हूं। सन्तुष्ट हूं, नि:शब्द हूं। बस राममय हूं। सियावर रामचंद्र जी की जय। राम लला आ गए। सभी जिन्होंने इसको सम्भव किया, बलिदान दिया, उनका कृतज्ञ। जय श्री राम।''
 

लक्ष्मण ने क्या लिखा?
वहीं, वीवीएस लक्ष्मण ने भी सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे। उन्होंने लिखा, ''खुशी के आंसू और दिल भक्ति और खुशी से भरे हुए। सियावर रामचन्द्र जी की जय। जय श्री राम।''
विज्ञापन

 

यह एक अद्भुत अवसर: अनिल कुंबले
भारत के कई खिलाड़ी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, वेंकटेश प्रसाद और मिताली राज के अलावा मौजूदा क्रिकेट रवींद्र जडेजा भी समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे। कुंबले ने कहा, 'यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। यह ऐतिहासिक है। राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें