फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'किसी को साबित करने की जरूरत नहीं', टी20 टीम का उपकप्तान बनाए जाने पर अक्षर पटेल की आई प्रतिक्रिया

Tue, 21 Jan 2025 10:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अक्षर शुभमन गिल की अनुपस्थिति में उपकप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं जिन्हें 2024 टी20 विश्व कप के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अक्षर का उपकप्तान बनना इसलिए चर्चा में क्योंकि टीम में हार्दिक पांड्या भी शामिल थे जिन्हें भारतीय टी20 टीम के कप्तान का दावेदार माना जा रहा था।
विज्ञापन
अक्षर पटेल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल का कहना है कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। अक्षर को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। अक्षर ने टीम में बदलाव के बारे में भी अपनी राय रखी। दोनों टीमों के बीच बुधवार को सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जाना है। 
विज्ञापन

हार्दिक के टीम में रहते अक्षर को सौंपी गई जिम्मेदारी 
उपकप्तान से जुड़े सवाल पर अक्षर ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह उपकप्तान इसलिए बने हैं क्योंकि सूर्यकुमार यादव और चयनकर्ता ऐसा चाहते थे। इस ऑलराउंडर ने कहा कि उनका ध्यान प्लेइंग-11 का हिस्सा बनने पर है। अक्षर शुभमन गिल की अनुपस्थिति में उपकप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं जिन्हें 2024 टी20 विश्व कप के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अक्षर का उपकप्तान बनना इसलिए चर्चा में क्योंकि टीम में हार्दिक पांड्या भी शामिल थे जिन्हें भारतीय टी20 टीम के कप्तान का दावेदार माना जा रहा था। 

अक्षर ने कहा, हां, बदलाव का दौर नजदीक है और यह चयनकर्ता और कप्तान का फैसला है। मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को भी कुछ साबित करने की जरूरत है। मेरा दृष्टिकोण मुझे सौंपी गई भूमिका को पूरा करने और खुद को लगातार बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना है। अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो टीम में मेरी जगह अपने आप सुनिश्चित होगी। 

तीनों प्रारूप में खेलना अक्षर का लक्ष्य 
अक्षर ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ टी20 प्रारूप तक ही खुद को सीमित रखना नहीं है। अक्षर ने बताया कि उनका काम लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है और मौका मिलने पर बेहतर खेल दिखाना है चाहे वो टी20, टेस्ट या वनडे प्रारूप हो। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ अपने आप से यही कहता हूं कि मुझे तीनों प्रारूप में खेलना है, चाहे वो टी20 हो, टेस्ट या वनडे। मेरा ध्यान मौका मिलने पर बेहतर प्रदर्शन करना है, बल्कि इस पर नहीं कि मुझे क्या साबित करना है। 
विज्ञापन

अक्षर ने कहा, मैं यह सोचने का दबाव नहीं लेता कि मैं स्थान पाने का हकदार हूं। यह हमेशा टीम संयोजन के बारे में है और क्या मेरे लिए कोई जगह है। जब चयन या ऑस्ट्रेलिया सीरीज की बात थी, तो मैं इस बारे में अधिक सोच रहा था कि मुझे कहां अवसर मिल सकते हैं, बजाय इसके कि मैं जगह पाने का हकदार हूं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें