फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs WI: अविष्का और मेंडिस के शतक, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराकर 2-0 की अजेय बढ़त ली

Thu, 27 Feb 2020 07:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : Sri lanka cricket twitter
विज्ञापन

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 161 रन (D/L) से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अविष्का और मेंडिस की शतकीय पारियों की मदद से श्रीलंकाई टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। 

विज्ञापन


बुधवार को हंबनटोटा में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करना शुरू किया। लेकिन मेजबान टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में मात्र नौ रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद अविष्का फर्नांडो (127) और कुसल मेंडिस (119) ने पारी को संभाला और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 239 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। 

दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने शतक पूरे किए, जिनके दम पर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 345 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की तरफ से शेल्डन कॉट्रेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 39।1 ओवर में 184 रन पर ढेर हो गई और 161 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई। मेहमान टीम की तरफ से शाई होप ने सर्वाधिक 51 रन बनाए, वहीं श्रीलंका की तरफ से वानिंडू हसरंगा और लक्षण संदकन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें