ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मैदान के भीतर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। मगर मैदान के बाहर समर्थक अपने जुनून को काबू नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, मैदान के बाहर दोनों टीमों के समर्थक मैच के दौरान आपस में एक-दूसरे से भिड़ गए।
गौरतलब है कि एशेज के पहले दिन ही फैन्स आपस में भिड़ गए। लोगों के बीच हुई इस हाथापाई में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि ये घटना अपनी-अपनी टीम के समर्थन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम के फैन्स के बीच हुई, दोनों टीमों के समर्थक मैदान पर भारी संख्या में मौजूद थे। तभी किसी बात को लेकर ये लोग आपस में भिड़ गए। हालांकि इस हाथापाई के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। इस लड़ाई की रोकथाम के लिए मैच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को आना पड़ा। हालांकि तब जाकर ये पूरा मामला शांत हो पाया।
पढ़ेंः- कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ का कमाल, 114 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
बता दें कि इंग्लैंड पहली पारी में 302 रन ही बना पाई। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 328 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 26 रन की बढ़त बनाई। इंग्लैंड के सलामी बल्ल्लेबाज एलिस्टर कुक दूसरी पारी में भी फ्लाप रहे। जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के दो विकेट लिए। बहरहाल, गाबा के मैदान पर शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 16 ओवर में दो विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। मार्क स्टोनमैन 19* और कप्तान जो रूट 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।