फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने दिए संकेत, बांग्लादेश के खिलाफ यह गेंदबाज होगा टीम में शामिल

Mon, 05 Jun 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
स् - फोटो : icc
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच बारिश के कारण धुल जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का रुख और भी आक्रामक हो गया है। वह बांग्लादेश के खिलाफ कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए स्टीव ने मैच से पहले संकेत दिए हैं कि गेंदबाजी आक्रमण को और पैना करने के लिए लेग स्पिनर एडम जांपा को बांग्लादेश के खिलाफ मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा, हमने बेहद खराब गेंदबाजी की। स्मिथ ने कहा, जिस पिच पर सोमवार को मैच खेला जाएगा उसपर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की भिडंत हो चुकी है। इसलिए ओवल की यह पिच इस मैच में स्पिन होगी। यह बात हमारे दिमाग में है लेकिन अंतिम निर्णय हम मैच के बाद लेंगे। लेकिन स्मिथ ने कहा, वह एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ मैदान में उतरेंगे। 

कंगारू कप्तान ने कीवी टीम के खिलाफ खराब प्रदर्शन की बात स्वीकार करते हुए कहा कि एक दिन टीम के लिए खराब हो सकता है। वह आशा करते हैं कि आगे ऐसा नहीं होगा। गेंदबाजों ने नेट्स पर कड़ा अभ्यास किया है और वह मैदान पर दोबारा गलती नहीं दोहराना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद स्मिथ ने कहा था कि हमारे खिलाड़ियों को जंग लग गई है। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कप्तान स्मिथ ने कहा, तमीम इकबाल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली। विकेट कीपर बल्लेबाज मुश्फिकर रहीम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा वह अच्छे युवा बल्लेबाज हैं। उनकी टीम में अच्छे खिलाड़ी हैं। मुस्तिफजुर के बार में स्मिथ ने कहा निःसंदेह वह एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें