फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या होता है बॉक्सिंग-डे टेस्ट, क्या वाकई इस दिन क्रिकेट की जगह होती है बॉक्सिंग?

Mon, 24 Dec 2018 10:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न में तीसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है। इसे बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच भी पुकारा जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इसका यह नाम क्यों पड़ा? 
विज्ञापन

2 of 8
अगर नहीं पता तो यह खबर आपके लिए हैं, क्योंकि इस खास पैकेज में हम आपको बताने जा रहे हैं 'बॉक्सिंग डे' नाम की कहानी। इसका इतिहास और वो सभी जानकारी जो आप शायद ही जानते होंगे।
विज्ञापन

3 of 8
आप में से ऐसे कितने हैं जिनके दिमाग में कभी न कभी यह ख्याल आया/आता होगा कि क्या इस दिन मैदान पर बॉक्सिंग होती है? अगर ऐसा कभी हुआ हो तो उसे अपने जेहन से पूरी तरह उतार दें, क्योंकि आज हम आपको वो सबकुछ बताने जा रहे हैं, जो एक क्रिकेट प्रेमी को जानना बेहद जरूरी है।

4 of 8
बॉक्सिंग-डे यानी क्रिसमस के ठीक बाद का दिन। अमूमन हर साल ऑस्ट्रेलिया 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक टेस्ट मैच जरूर खेलता है। बॉक्सिंग डे को लेकर कई कहानियां हैं कुछ लोग मानते हैं कि रोमन काल या शुरुआती ईसाई काल में धातु के बने डिब्बे चर्च के बाहर रख दिए जाते थे, जिनके माध्यम से सेंट स्टीफन की दावत के नाम पर भेंट इकट्ठा की जाती थीं।
विज्ञापन

5 of 8
1871 के बाद से पूरे ब्रिटेन में इस दिन छुट्टी होती है। ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ राज्यों में भी बॉक्सिंग-डे को शॉपिंग के दिन की तरह मनाया जाता है। दुकानदार भारी सेल लगाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
बॉक्सिंग-डे के क्रिकेट से नाते की भी एक दिलचस्प कहानी है। पहले ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड का मैच खेला जाता था, अक्सर विक्टोरिया और न्यू साउथवेल्स के बीच, जो बेहद लोकप्रिय हुआ करता था। हालांकि न्यू साउथवेल्स के खिलाड़ी इस बात से नाराज भी रहते थे कि वे मैच के कारण अपने परिवार के साथ क्रिसमस नहीं मना पाते थे।
विज्ञापन

7 of 8
ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट का आयोजन करते रहे हैं। पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की शुरुआत इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1913 में जोहानंसबर्ग में हुई लेकिन इसके बाद अगला बॉक्सिंग डे टेस्ट होने में 48 साल लग गए।
विज्ञापन

8 of 8
क्रिकेट के शौकीनों के लिए टेस्ट मैच से बेहतर मनोरंजन क्या हो सकता है। पूरे पांच दिन क्रिकेट का मजा, छठे दिन साल को आखिरी सलाम और सातवें दिन नए साल का स्वागत - सात दिन का एक शानदार छुट्टी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें