फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कल होगी जबरदस्त टक्कर, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Thu, 17 Jan 2019 05:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक मैच जीतकर तीन वन-डे मैच की सीरीज को रोमांचक बना दिया है। ऐसे में पूरी दुनिया की निगाहें अब सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले पर टिकी हुई हैं। जहां टीम इंडिया कप्तान कोहली और एमएस धोनी के दोबारा रंग में लौटने से खुश है तो कंगारू टीम टी-20 सीरीज बराबर होने और टेस्ट श्रृंखला गंवाने के बाद अपने घरेलू दर्शकों के बीच यह वन-डे सीरीज जीतने के लिए जी-जान लगा देगी।

विज्ञापन

ऐसे में तीसरे वन-डे की जंग बेहद रोमांचक होने वाली है। यह जानना बेहद जरूरी है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का प्रसारण कब-कहां और कैसे देखें:

तीसरा वन-डे कब खेला जाएगा?

यह मुकाबला कल यानी 18 जनवरी दिन शुक्रवार को खेला जाएगा।

तीसरा वन-डे कहां है?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वन-डे मैच मेलबर्न में खेला जाएगा।

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वन-डे भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा।

किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वन-डे मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लाइव पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें