टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : ट्विटर
शनिवार को खेल के दूसरे दिन कंगारू ऑलआउट हुए। भारत की ओर से तीन गेंदबाजों ने 3-3 विकेट चटकाए। डेब्यूटेंट पेसर टी नटराजन और स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने 72 साल पुराना कारनामा दोहराया। दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन शिकार किए, इससे पहले 1949 में भारत की ओर से डेब्यू करने वाले दो खिलाड़ियों ने एक पारी में तीन या उससे ज्यादा सफलता अर्जित की थी।