भारतीय क्रिकेट बोर्ड हर साल अपने खिलाड़ियों को लेकर सालाना अनुबंध लिस्ट जारी करता है। इसमें अलग-अलग खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग वर्गों में बांटा जाता है, सभी वर्गों की एक तय सैलरी सीमा होती है जिसके मुताबिक ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से सैलरी दी जाती है। इस लिस्ट में ग्रेड ए+ को सबसे अच्छा माना जाता है, जिसमें रहने वाले खिलाड़ी को सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं। इसी तरह ए, बी और सी ग्रुप भी हैं जिनकी अपनी-अपनी सैलरी सीमा है।
फिलहाल ए+ ग्रेड में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है, जिन्हें हर साल बीसीसीआई की तरफ से सात करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। लेकिन इस बार विशेष तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जिस तरह से कुछ खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है, उसके बाद ऐसी उम्मीद है कई खिलाड़ियों को शीर्ष ग्रेड में जगह मिल जाएगी।