फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: अब विराट कोहली को लेकर रिकी पोंटिंग ने खेला माइंड गेम, बोले- हावी मत होने देना

Tue, 04 Dec 2018 07:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि विराट कोहली को अब भी परेशान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम को चुपचाप बैठने और भारतीय कप्तान को हावी होने देने के बजाय उनको हर तरह से परेशान करना चाहिए।

विज्ञापन


कोहली अपने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तुलना में कुछ नरम हो गए हैं लेकिन पोंटिंग से पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया उन्हें अपने जाल में फंसा सकता है।

उन्होंने कहा,‘हां ऐसा हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें आपको परेशान नहीं करना चाहिए। मैंने उन्हें परेशान होते हुए देखा है। मिचेल जॉनसन ने निश्चिततौर पर अपनी खतरनाक गेंदबाजी और उसके आसपास आक्रामक हाव भावों से उन्हें परेशान किया। इसलिए मैं चुपचाप बैठकर किसी को हावी होने की अनुमति नहीं दूंगा। हम जिस तरह से विशेषकर स्वदेश में क्रिकेट खेलते रहे हैं वह अच्छे शारीरिक हाव भावों से जुड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई इसी अंदाज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान टीम आक्रामक मानसिकता के साथ नहीं खेलती है तो वह गलत होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें