फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: टीम इंडिया के लिए बेहद बुरी खबर, चोटिल पृथ्वी शॉ पहले टेस्ट से बाहर

Fri, 30 Nov 2018 06:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए बेहद बुरी खबर है। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इसे 6 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले मेहमान टीम के लिए एक झटके की तरह देखा जा रहा है।

विज्ञापन


PHOTOS: चोटिल पृथ्वी शॉ की 10 तस्वीरें, जो बयां कर रहीं इस खिलाड़ी का दर्द

 




ताजा अपडेट्स की माने तो पृथ्वी शॉ को दूसरे टेस्ट तक फिट होने के लिए एक विशेष अभ्यास कार्यक्रम से गुजरना होगा। भारतीय दल की ओर से एक प्रेस रीलिज जारी कर इस 19 वर्षीय खिलाड़ी के पहले टेस्ट से बाहर होने की जानकारी भी दी गई। 
विज्ञापन


यह घटना सिडनी ग्राउंड पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ जारी अभ्यास मैच के तीसरे दिन घटी। दरअसल, 19 वर्षीय पृथ्वी, जिन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की जोरदार पारी खेली खेली थी, फील्डिंग करते वक्त डीप मिडविकेट बाउंड्री पर कैच पकड़ने की कोशिश में चोटिल हो गए। उनकी बाईं एड़ी में चोट लगी है।

 

आखिर कैसे हुआ हादसा?

टीम इंडिया की पारी के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन का पहला विकेट लेने के लिए भारतीय टीम को इंतजार करना पड़ा। पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैक्स ब्रायंट ने आर अश्विन को ऊंचा शॉट खेला। गेंद सीधे मिडविकेट की ओर गई, जिसे लपकने के लिए पृथ्वी शॉ ने पूरा जोर लगाया। 

 

 



कैच लेने की चाहत और खुद को बाउंड्री लाइन के अंदर रखने की कोशिश में वे लड़खड़ा गए। गेंद को पकड़ते हुए सीम रेखा के पार होते समय गेंद अंदर नहीं फेंक सके। अंपायर ने इसे छक्का दे दिया।
विज्ञापन

गोद में उठाकर ले जाना पड़ा बाहर

Prithvi Shaw
टीम फीजियो पैट्रिक फरहार्ट और एक अन्य के सहारे उन्हें उठाकर चेंजिंग रूम तक ले जाया गया। इसके बाद दर्द से कराह रहे पृथ्वी को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि इस समय मेडिकल टीम पृथ्वी शॉ की चोट का आंकलन कर रही है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। इस चार दिवसीय अभ्यास मैच के बाद टीम इंडिया को आगामी 6 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मैच एडिलेड खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें