फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के इस विवादित कैच से पलटा मैच, फैंस ने सोशल मीडिया पर माइकल वॉन की बैंड बजाई

Sun, 16 Dec 2018 04:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का 25वां शतक जड़ा। वो जब मैदान पर खेलने उतरे तो भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में विराट ने आते ही पहले आक्रामक तेवर दिखाए। दबाव हटाया। फिर गेयर बदलते हुए संयमित ढंग से न सिर्फ अपना 25 वां शतक पूरा किया बल्कि भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई।
विज्ञापन

2 of 7
मगर उनके आउट होते ही भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 32 रन के भीतर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। असमान उछाल वाली पिच पर ऑस्ट्रेलिया को 43 रन की अहम बढ़त मिली। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विराट कोहली को आउट करार देने का विवादस्पद निर्णय विवादों में पड़ गया।
विज्ञापन

3 of 7
दरअसल, शतक जड़ने के बाद विराट कोहली जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर यही लग रहा था कि वे आज दोहरा शतक जड़ देंगे। मगर उनकी इस महान पारी का अंत बेहद विवादित कैच के साथ हुआ।

4 of 7
इस विवादित कैच को लेकर फैंस के बीच गुस्से का माहौल है। सोशल मीडिया पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस टीवी अंपायर की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। विराट को निपटाने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ताकत लगा रही थी। उसी वक्त पैट कमिंस की गेंद पर कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद स्लिप में गई जिसे पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लपकने का दावा किया।
 

 
विज्ञापन

5 of 7
हैंड्सकॉम्ब ने झुकते हुए कैच लपका। अंपायर ने आउट करार दिया। इसके बाद रीव्यू पर भी फैसला विराट के खिलाफ गया। थर्ड अंपायर के पास इतने ज्यादा सबूत मौजूद नहीं थे जिसके जरिए वह मैदानी अंपायर के फैसले को बदल देते। यही वजह रही कि कोहली को आउट दिया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
वैसे रीप्ले में दिख रहा था कि कैच लेते वक्त गेंद जमीन में छू गई है लेकिन ये साफ तौर पर नहीं दिख रहा था क्योंकि गेंद के नीचे अंगुली भी दिख रही थी। इसके बाद भारतीय फैंस भड़क गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी जमकर भड़ास निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसी बीच माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें ये फैसला बिल्कुल सही लगा। उन्होंने शानदार कैच पकड़ने के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब की तारीफ की और ये भी कहा कि ये कैच मैच का टर्निंग पॉइंट हो सकता है। इसके बाद तो वॉन को जमकर खरी-खोटी सुनने को मिली।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें