फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: पुजारा ने जमाया 18वां टेस्ट शतक, टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ी

Thu, 03 Jan 2019 12:30 PM IST
यशवीर सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cheteshwar pujara
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा (130*) के 18वें टेस्ट शतक और मयंक अग्रवाल (77) व हनुमा विहारी (39*) की दमदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में धमाकेदार शुरुआत की है। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 90 ओवर में 4 विकेट खोकर 303 रन बना लिए हैं। पुजारा के साथ विहारी क्रीज पर जमे हुए हैं। मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया विशाल स्कोर खड़ा करेगी।

सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारियां की और विशाल स्कोर की आस जगाई। हालांकि, कोहली ब्रिगेड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल (9) एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और मिले मौके को भुना नहीं पाए। जोश हेजलवुड की गेंद पर मार्श ने उनका कैच लपका। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद मयंक अग्रवाल (77) और चेतेश्वर पुजारा ने कंगारू गेंदबाजों की खबर लेना शुरू किया।
विज्ञापन


दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। मयंक-पुजारा ने लंच तक धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन लंच के बाद ओपनर ने आक्रामक रूप अख्तियार किया। मयंक ने इस बीच अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। नाथन लियोन ने मिचेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराकर मयंक की पारी का अंत किया और इस साझेदारी को तोड़ा। मयंक ने 112 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाए।

इसके बाद पुजारा को कप्तान विराट कोहली (23) का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की और विशाल स्कोर की आस जगाई। इस बीच पुजारा ने लैबुशान द्वारा किए पारी के 51वें ओवर की दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 134 गेंदों में पांच चौकों की मदद से पचासा पूरा किया। पुजारा ने लैबुशान के इस ओवर में तीन बाउंड्री जमाते हुए 12 रन बटोरे।

टी टाइम तक दोनों ने टीम इंडिया को कोई नुकसान नहीं होने दिया। मगर चाय के बाद पहले ही ओवर में जोश हेजलवुड ने टीम इंडिया को करारा झटका दिया। उन्होंने कप्तान कोहली को विकेटकीपर पेन के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई।

यहां से पुजारा ने रहाणे (18) के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। रहाणे अच्छी लय में लौटते कि इससे पहले ही स्टार्क ने उन्हें टिम पैन के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को तगड़ा झटका दिया। इसके बाद हनुमा विहारी के साथ मिलकर टीम इंडिया को कोई और क्षति नहीं होने दी और स्कोर 300 रन के पार लगाया।

चेतेश्वर पुजारा ने स्टार्क द्वारा किए पारी के 73वें ओवर की आखिरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया और अपने टेस्ट करियर का 18वां शतक पूरा किया। उन्होंने मौजूदा सीरीज में तीसरा शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा ने छठा सैकड़ा पूरा किया। पुजारा ने 199 गेंदों में 13 चौकों की मदद से शतक पूरा किया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने दो जबकि मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन ने एक-एक विकेट लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके पहले दोनों ही टीम में अहम बदलाव किए गए। उमेश यादव की जगह कुलदीप यादव को जगह मिली तो रोहित शर्मा के स्थान पर केएल राहुल को खिलाया गया। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम से आरोन फिंच और मिचेल मार्श को बाहर करते हुए पीटर हैंड्सकॉम्ब और मार्नस लबुशेन की एंट्री हुई है।

दोनों टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव। 

ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, पीटर हैंड्सकॉम्ब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें