फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावा का जबरदस्त क्रेज पहले साल ही बिक जाएंगी करीब 1 लाख यूनिट

Thu, 03 Jan 2019 11:22 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jawa motorcycle
विज्ञापन

लगभग दो दशकों बाद भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में कमबैक करने के बाद जावा मोटरसाइकिल को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला। नतीजा यह रहा कि कंपनी को 25 दिसंबर को इसकी ऑनलाइन बुकिंग तक बंद करनी पड़ी। वहीं इसका वेटिंग पीरियड भी सितंबर 2019 तक पहुंच गया है। जावा की बाइक्स की ग्राहकों ने सितंबर 2019 तक की बुकिंग कर दी है। 

विज्ञापन


हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई बयान साझा नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी करीब 90 हजार लोगों को इस साल डिलीवरी देगी। जावा और जावा 42 की डिलीवरी मार्च 2019 से शुरू हो जाएगी। कंपनी अपने वादे पर खरी उतरने के लिए प्रत्येक शिफ्ट में 200 बाइक्स का प्रोडक्शन कर रही है। 

विज्ञापन

Jawa Forty Two Colours
इंजन क्षमता और कीमत
जावा और जावा 42 में लेटेस्ट बीएस-6 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड ट्विन स्पार्क सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 27 बीएचपी की पॉवर के साथ 28 एनएम का जबरस्त टॉर्क देता है। वहीं बात हो, कीमत की तो कंपनी ने जावा के के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत  1.64 लाख और जावा 42 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 1.55 लाख रुपए रखी है। इसके अलावा हाल ही ड्यूल चैनल एबीएस जुड़ जाने से इनकी कीमतों में  8,942 रुपए की बढ़ोतरी हुई है

बता दें, जावा की बाइक्स गूगल सर्च में टॉप पर रही। यानी साल 2018 में जावा की बाइक्स को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें