नई जर्सी के साथ शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर @SDhawan25
कल से सिडनी में शुरू होने वाले वनडे मुकाबले में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों की जर्सी बदली हुई नजर आएगी। टीम इंडिया जहां 1992 विश्व कप के दौरान पहनी गई रेट्रो जर्सी को पहनेगी, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए डिज़ाइन की जर्सी पहनेगी।
1992 विश्व कप में पहली बार टीमों ने रंगीन ड्रेस पहनना शुरू किया था। भारतीय टीम पहली बार किसी रेट्रो डिज़ाइन वाली जर्सी की पहनकर मैच खेलेगी। इसमें पूरी जर्सी जहां आसमानी रंग की है, वहीं कंधों पर रंगीन स्ट्रिप्स बनी हुई है।
उधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में लिखा कि हमारी टीम स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए डिजाइन की जर्सी पहनेगी। तस्वीर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जर्सी पर कई रंग में अलग-अलग डिजाइन बने हैं, जिसके बारे में बोर्ड ने अलग ट्वीट में विस्तार से लिखा है. इसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्वजों, वहां की प्रकृति समेत चीजों को महत्व दिया गया है।