भारतीय टीम इस दौरे पर तीन एकदिवसीय, तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। सीमित ओवरों की श्रृंखला 27 नवंबर से शुरू होगी जबकि 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच दिन-रात्रि में एडीलेड में खेला जाएगा।
कप्तान कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया की टीम अपेक्षाकृत कमजोर थी। अब 2020-21 की सीरीज के लिए भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
अब कंगारु कोच जस्टिन लैंगर ने 2018-19 दौरे वाली टीम इंडिया की जीत पर खुलासा किया है। लैंगर की माने तो, 'पर्थ टेस्ट जीतने के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में हमने टॉस गंवाया। यह अबतक का सबसे फ्लैट विकेट था। भारत ने लगभग दो दिन तक गेंदबाजी की। सिडनी में हुए अगले टेस्ट में भी कमोबेश ऐसी पाटा विकेट थी।'
भारत ने एडीलेड में खेले गए पहले टेस्ट में 31 रन से जीत हासिल की, लेकिन पर्थ टेस्ट में 146 रन की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से बराबर पर ली दी। मेलबर्न में मयंक अग्रवाल का डेब्यू हुआ, जो भारत के लिए लकी साबित हुआ। मैच कोहली एंड कंपनी ने 137 रन से जीता। सिडनी टेस्ट ड्रॉ पर छूटा और हिंदुस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।
विज्ञापन
इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली सिर्फ पहला टेस्ट खेलकर स्वदेश लौट आएंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पूरी तरह भारी नजर आ रहा है। भारतीय टीम इस दौरे पर तीन एकदिवसीय, तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। सीमित ओवरों की श्रृंखला 27 नवंबर से शुरू होगी जबकि 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच दिन-रात्रि में एडीलेड में खेला जाएगा।