फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: मैक्सवेल की तूफानी पारी, पंजाब के कोच ने अपने कप्तान को ही कर दिया ट्रोल

Fri, 27 Nov 2020 01:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : Social media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरकार लंबे अंतराल के बाद द्विपक्षीय श्रृंखला की शुरुआत हो गई। दोनों ही टीमों के बीच सिडनी में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही टीमों के 20 खिलाड़ी हाल ही में आईपीएल 2020 में एक साथ खेले थे। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों द्वारा जबरदस्त बल्लेबाजी पर आईपीएल की टीमें और खिलाड़ी ट्रोल होने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें ग्लेन मैक्सवेल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं और उन्हें लेकर हर कोई लगातार किंग्स इलेवन पंजाब को ट्रोल कर रहा है। यहां तक कि खुद बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने ही अपने कप्तान केएल राहुल को ट्रोल कर दिया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी पंजाब के ट्विटर हैंडल को टैग कर मजे लिए ।
विज्ञापन

3 of 5
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ट्विटर
दरअसल हाल ही में मैक्सवेल आईपीएल 2020 में पंजाब की तरफ से खेले थे। वे टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ नौ चौके लगाए और 36 रन बाउंड्री से बनाए थे। उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला था। लेकिन शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने आईपीएल के विपरीत यहां जबरदस्त खेल दिखाया। 

4 of 5
अपनी धमाकेदार पारी के दौरान शॉट लगाते केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
मैक्सवेल ने मात्र 19 गेंदों में 45 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने आईपीएल में जहां 13 मैच में एक भी छक्का नहीं लगाया था, वहीं पहले वनडे में शुरुआती 15 गेंदों में तीन छक्के लगा दिए।

मैक्सवेल के इस प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने एक तस्वीर शेयर कर उसमें कप्तान केएल राहुल को टैग कर उनकी मौजूदा स्थिति को बताया। गौरतलब है कि राहुल इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर हैं और आईपीएल में मैक्सवेल की पंजाब टीम के कप्तान थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ जाफर ने ही नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर हैंडल ने भी पंजाब के मजे लिए। पोस्ट में लिखा गया, 'मैक्सवेल छक्के लगा रहा है, की हाल है पंजाब? हालांकि कुछ लोगों ने स्टीव स्मिथ के बहाने राजस्थान को भी ट्रोल किया। राजस्थान की तरफ से खेलने वाले स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा था जबकि उन्होंने पहले वनडे में मात्र 66 गेंदों 11 चौके और चार छक्के की मदद से 105 रन बनाए।     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें