फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: बदल जाएगा बॉक्सिंग-डे टेस्ट का इतिहास, कोरोना महामारी की वजह से एडिलेड करेगा मेजबानी!

Thu, 06 Aug 2020 06:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू होगा। इसके बाद 11 से 15 दिसंबर तक एडीलेड में दिन रात का टेस्ट खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से और चौथा सिडनी में तीन जनवरी से होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्टोरिया प्रांत में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न की बजाय एडिलेड में करा सकता है। सिडनी मार्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार 26 से 30 दिसंबर तक होने वाले इस टेस्ट के मेजबानों की दौड़ में एडिलेड सबसे आगे है।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने अगले सप्ताह राष्ट्रीय क्रिकेट समिति की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें इस श्रृंखला के संचालन पर बात की जाएगी। अगर यह श्रृंखला नहीं होती है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 30 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान होगा।

एक वरिष्ठ क्रिकेट अधिकारी ने अखबार को बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव करना ही पड़ेगा। विक्टोरिया में अब तक 17000 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं और 170 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


न्यू साउथवेल्स में 4000 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं जबकि एडीलेड में 457 पुष्ट मामले आए जिनमें से 445 संक्रमित ठीक हो गए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही कह चुका है कि श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें