फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: भारत के खिलाफ खास जर्सी पहनकर उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, 152 साल पुराना है इतिहास

Wed, 11 Nov 2020 02:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम जर्सी - फोटो : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन

क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के देशज निवासियों के योगदान को सम्मान देने के लिे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला में खास तौर पर डिजाइन की गई देशज जर्सी पहनेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को डिजाइन का अनावरण किया जो निर्माता एसिक्स और दो देशज महिलाओं आंटी फियोना क्लार्क और कर्टनी हाजेन ने तैयार किया है।

विज्ञापन

 

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कहा, 'क्लार्क दिवंगत क्रिकेटर ‘मास्किटो’ कजेंस की वंशज है जो 1868 में इंग्लैंड का दौरान करने वाली टीम में देशज खिलाड़ी थे।’ तब समुद्री रास्ते से तीन माह में ऑस्ट्रेलिया से ये खिलाड़ी यूके पहुंचे थे और वहां 47 मैच खेले थे। यह डिजाइन देशज मूल के पूर्व, वर्तमान और भविष्य के खिलाड़ियों को समर्पित है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भी इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में ऐसी जर्सी पहनी थी।
 

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्कने कहा, 'इस तरह की जर्सी पहनने का मौका मिलने को लेकर काफी रोमांचित हूं।' भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर को सिडनी में तीन वन-डे मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के साथ शुरू होगा, इसके बाद तीन टी-20 और चार टेस्ट खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें