फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: अगर ऐसा हुआ तो पहले वन-डे मैच में टीम इंडिया की जीत पक्की

Thu, 26 Nov 2020 06:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबले की शुरुआत होने में अब सिर्फ कुछ ही घंटे बाकी हैं। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने 14 दिन का अपना-अपना क्वारंटीन भी पूरा कर लिया है। वहीं विराट कोहली मैच के एक दिन पहले नेट में जबरदस्त तरीके से अभ्यास करते दिखे। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल ने उनकी प्रैक्टिस की एक वीडियो डालते हुए उनकी तैयारियों की एक छोटी सी झलक फैंस के साथ साझा की। इस वीडियो में विराट नेट में हर तरह के शॉट एकदम परफेक्शन के साथ खेलते दिखे। पोस्ट में लिखा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से पहले खुद को तैयार कर रहे हैं। 

उधर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने बृहस्पतिवार को विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विराट की बल्लेबाजी तकनीक में कोई ज्यादा कमजोर कड़ी नहीं है और वे वनडे के एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में आईपीएल में एक साथ खेला था। फिंच ने विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेला था।
विज्ञापन




फिंच ने कहा, 'सच कहूं तो विराट शानदार है, उसके रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नहीं है, मुझे लगता है कि हमें उसका विकेट लेने के तरीके तलाशने होंगे, वरना उसे रोकना और मैच जीतना मुश्किल होगा।'

बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे श्रृंखला में जीत दर्ज की थी और इस बार भी वे इसे दोहराना चाहेंगे। ऐसे में टीम इंडिया की जीत के लिए विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत मायने रखेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें