बोलिंजर ने कहा, 'मैं थोड़ा अप्रशिक्षित था, जिससे क्रिकेट में काफी अच्छा मौका मिला। न्यू साउथ वेल्स में मेरे पहले कप्तान
स्टीव वॉ थे, जो अविश्वसनीय था। मैंने कुछ बहुत ही दिग्गज कप्तानों के नेतृत्व में खेला, जिसमें वॉ, माइकल क्लार्क और
रिकी पोंटिंग का नाम शामिल हैं। एससीजी के साथ 15 से 16 सीजन तक खेलना शानदार है। मेरा सफर शानदार रहा।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस दौरान मेरी कई लोगों से मुलाकात हुई और ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के अपने सपने को पूरा किया। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने इस सुनहरे सफर में मेरा साथ दिया। अब मेरी जिंदगी के आगे का समय पत्नी तेगन और मेरे बच्चों स्काइप व लियाम के लिए होगा। मैं आज जो कुछ भी हूं, वो इन्हीं की बदौलत हूं।'
बोलिंजर के लिए 2009-10 का सीजन सबसे शानदार रहा क्योंकि उन्हें आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में जगह मिली। इसी साल आईसीसी वन-डे टीम ऑफ द ईयर में उनका चयन हुआ। इंटरनेशनल क्रिकेट में सफलता की वजह से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने बोलिंजर को खरीदा।
बोलिंजर ने फिर
एमएस धोनी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता।