फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इयान चैपल को हुआ कैंसर, छोटे भाई थे टीम इंडिया के कोच

Thu, 18 Jul 2019 04:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इयान चैपल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अपने जमाने में अदम्य साहस और संघर्षशील कप्तान की छवि वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल कैंसर से पीड़ित हैं। अपनी इस जानलेवा बीमारी का खुलासा खुद 75 वर्षीय चैपल ने किया। चैपल ने बताया कि उन्हें स्किन कैंसर है और पिछले पांच हफ्तों से उनकी रेडिएशन थेरेपी हो रही है।

विज्ञापन


चैपल अगले हफ्ते पूरी रिपोर्ट के साथ डॉक्टर्स से मिलेंगे। मौजूदा दौर में सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटर्स में शामिल चैपल अगले माह से शुरू होने जा रहे एशेज की कमेंट्री पैनल में भी शामिल हैं। चैपल ने पिछले हफ्ते भाइयों ग्रेग और ट्रेवर के साथ सामूहिक कार्यक्रम में भी शिरकत की थी।

इयान चैपल की गिनती टेस्ट इतिहास के सर्वकालिक महान कप्तानों में की जाती है। 75 टेस्ट की 136 पारियों में 42.42 की औसत से 5345 रन बनाने वाले इयान चैपल की चपलता और योग्यता शायद ही उनकी योग्यता को परिभाषित कर पाए। यहां तक कि निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए भी उनका 50.94 का रहा।
विज्ञापन


इयान के भाई ग्रेग चैपल 2005 में भारतीय टीम के कोच थे। चैपल ने जुलाई 2005 में मुख्य कोच के तौर पर पदभार संभाला था। गांगुली पर धीमी ओवर गति के लिए मार्च 2005 में छह मैच का प्रतिबंध लगा हुआ था और राहुल द्रविड़ अंतरिम कप्तान थे। इसके बाद से ही टीम इंडिया दो गुट में बंट गई थी और गांगुली-ग्रेग के बीच जमकर विवाद हुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें