श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पल्लेकल में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच यूं तो बारिश के कारण काफी प्रभावित रहा लेकिन पहले दो दिन के खेल में ही 21 विकेटों के पतन ने मैच को रोमांचक बना दिया है।
दूसरी ओर, मुकाबले के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जो दोनों टीमों के बीच रिश्ते को बिगाड़ सकते हैं। हुआ यूं कि टेस्ट मैच के दौरान एक ऑस्ट्रेलिया प्रशंसक मैदान के अंदर घुस आया और खूब हुडदंग मचाई। उसकी इस हरकत पर उस पर न सिर्फ जुर्माना लगा दिया गया बल्कि जेल भी भेज दिया गया।
दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी मुकाबलों के दौरान प्रशंसक नग्न अवस्था में मैदान में घुस आते हैं और वहां यह एक आम बात है। प्रशंसक पूरी तरह से नग्न होते हैं और मैदान के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, उन्हें पकड़ना सुरक्षाकर्मियों के लिए कठिन काम होता है।
शायद यही कारण हो कि श्रीलंका की धरती पर भी ऑस्ट्रेलिया का एक नग्न प्रशंसक (स्ट्रीकर) मैदान के अंदर घुस आया जो उसके लिए भारी पड़ गया।